Showing posts with label Breaking news. Show all posts
Showing posts with label Breaking news. Show all posts

India-Nepal Border : मानव हड्डी का तस्कर गिरफ्तार, बड़ी संख्या में खोपड़ियां बरामद

India-Nepal Border : मानव हड्डी का तस्कर गिरफ्तार, बड़ी संख्या में खोपड़ियां बरामद

नई दिल्ली। भारत और नेपाल सीमा पर बिहार के सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक मानव हड्डी तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से मानव शरीर की हड्डियों के साथ कई खोपड़ियां बरामद हुई हैं। तस्कर को कब्जे में लेने के बाद एसएसबी की टीम ने मेजरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

गंदा है पर धंधा है ये, जोधपुर से नेपाल बॉर्डर तक पार कर जाता है ये बेशकीमती सामान..

नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के बैग से मानव शरीर की हड्डियों के साथ कई खोपड़ियां बरामद हुई हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राम स्वार्थ महतो की पहचान नेपाल के मलंगवा थाना क्षेत्र के सुदामा गांव निवासी के रूप में की गई है। पुलिस से पूछताछ के दौरान महतो ने स्वीकार किया कि वह पटना गांधी सेतु के नीचे से पटना के ही एक व्यक्ति के सहयोग से नदी किनारे हड्डी एकत्रित कर नेपाल ले जा रहा था। इन हड्डियों को वह नेपाल के काठमांडू में एक व्यापारी के हाथों बेचता है।

तस्कर राम स्वार्थ महतो ने बताया कि इन हड्डियों का उपयोग बांसुरी व बीन बनाने में किया जाता है। मेजरगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




बेनीपट्टी के बनकट्टा मैं बाइक दुर्घटना

बेनीपट्टी के बनकट्टा मैं बाइक दुर्घटना

बनकट्टा गवहर स्थान के पास हुई घटना जिसमे 1 बाइक पे 3 लोग थे जिसमें 2 लड़की और 1 लड़का और स्पीड 80 से ज्यादा । exm देने जा रहे थे छात्र । लड़के की हालत गंभीर । सभी को हॉस्पिटल भेजा गया । धुंध बहुत है कृपया गाड़ी धीरे धीरे चलाए

 मधुबनी का समाचार सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Facebook page linkपेज को लाईक एवं फॉलो करें |और Whatsapp Group पर जुड़ने के लिए इस WhatsApp linkलिंक पर क्लिक करे


यूपीः योगी सरकार के मंत्री बोले, १२ जिले घूम चुका, मगर इतना भ्रष्ट केन्द्र कहीं नहीं मिला

यूपीः योगी सरकार के मंत्री बोले, १२ जिले घूम चुका, मगर इतना भ्रष्ट केन्द्र कहीं नहीं मिला

बाराबंकी। किसानों के धान क्रय केन्द्रों पर बिचैलियों की बढ़ती दखल की शिकायत जैसे ही योगी सरकार को मिली तो सरकार सख्त हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उनकी सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री औचक निरीक्षण को जब बाराबंकी पहुंचे तो दंग रह गए और बरबस ही उनके मुंह से निकल गया कि १२ जिले घूम चुका हूं लेकिन यहां जैसा भ्रष्ट केन्द्र उन्हें अब तक नहीं मिला है। मंत्री ने कहा कि ऐसे क्रय केन्द्रों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।  

बाराबंकी के थाना बदोसराय इलाके के धान क्रय केन्द्र पर गुरुवार को सरकार की सख्ती साफ दिखाई दी। क्योंकि यहां औचक निरीक्षण करने खुद प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह शिकायत मिली थी कि यहां किसानों की धान खरीद न होकर बिचैलियों का धान खरीदा जा रहा है। 


मुख्यमंत्री के आदेश पर सभी नोडल अधिकारियों सहित वह खुद औचक निरीक्षण के लिए निकले हैं। क्रय केन्द्र पर कमियां देखकर मंत्री ने कहा कि इतना भ्रष्ट केन्द्र उन्हें दस से बारह जनपदों में घुमने के बावजूद कहीं नहीं मिला है। 

डीजल के आधे दाम, लिखित में भरोसा... किसानों ने सरकार के सामने रखी ये ७ मांगे




डीजल के आधे दाम, लिखित में भरोसा... किसानों ने सरकार के सामने रखी ये ७ मांगे


तीन कृषि कानून के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार संसद में लाए गए तीनों कृषि कानून को रद्द करे। किसानों के प्रदर्शन को अब अन्य राज्यों के किसानेां का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि किसान संगठनों से बातकर जल्द से जल्द बीच का कोई रास्ता निकाला जाए। केंद्र सरकार से दूसरे दौर की बातचीत से पहले किसानों ने लिखित में सरकार के सामने अपनी मांगों को रखा गया है, जिनपर वो किसी भी तरह लिखित में गारंटी चाहते हैं।


पिछले एक हफ्ते से दिल्ली की सड़कों पर जारी किसान आंदोलन और भी तेज होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली कूच करने के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों के साथ कई और संगठन भी जुड़ने लगे हैं। ट्रांसपोर्टरों की बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अगर सरकार ने २ दिनों के अंदर किसानों की बात नहीं मानी तो दिल्ली में सभी ट्रक, टैक्सियां बंद कर दी जाएंगी।


आइए जानते हैं कि किसान संगठनों ने सरकार के सामने कौन से ७ मांगे रखी हैं...
1. तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं।
2. वायु प्रदूषण के कानून में बदलाव वापस हो।
3. बिजली बिल के कानून में बदलाव है, वो गलत है।
4. MSP पर लिखित में भरोसा दे।
5. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर किसानों को ऐतराज।
6. किसानों ने कभी ऐसे बिल की मांग की ही नहीं, तो फिर क्यों लाए गए।
7. डीजल की कीमत को आधा किया जाए।

मंडल में खनन व शराब का अवैध कारोबार करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाही करें, विकास योजनाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं -राजमौली

मंडल में खनन व शराब का अवैध कारोबार करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाही करें, विकास योजनाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं -राजमौली

सहारनपुर। मण्डलायुक्त सहारनपुर ए०वी० राजमौली ने कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में अवैध खनन, शराब माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मण्डल में कही भी अवैध खनन व अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप विकास कार्याें में गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पायेदान तक पहुंचाने की रणनीति पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष कोविड-१९ की गाइडलाईन का सख्ती से पालन करें। श्री राजमौली आज अपने कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से विकास कार्यों से संबंधित मण्डलीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होेने कहा कि कोविड-१९ के दृष्टिगत जो अपेक्षाएं हम जनता से करते है उन नियमों का हमे पहले खुद पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोविड-१९ की अनदेखी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को कोविड-१९ की गाइड लाईन की जानकारी देने के साथ ही सामाजिक दूरी तथा माॅस्क की अनिवार्यता के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नहरों में टेल तक पानी तथा सिल्ट सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाये। किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण तैयारी कर ली जाये। पानी के अभाव में किसानों को कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि मण्डल में मत्स्य पालन हेतु तालाबों के आवंटन के कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाये। उन्होने शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिये उप गन्ना आयुक्त को निर्देशित किया। मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में डाटा सुधार में तेजी लाई जाये तथा पात्रों को लाभान्वित किया जाये। उन्होने पशुपालन विभाग को निर्देश दिये कि कुल संरक्षित गोवंश की संख्या बढाने के साथ-साथ टीकाकरण में भी तेजी लाई जाये। उन्होेने कहा कि ईयर टैगिंग में भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में तेजी लाई जाये। उन्होेने कहा कि पशुधन से संबंधित बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करे। मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालयों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता के साथ-साथ उनकी उपस्थिति भी समय-समय पर देखी जाये। सभी चिकित्सक समय से चिकित्सालयों में उपस्थित हों। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत कोई भी गांव ऐसा न हो जंहा पर पात्रों का गोल्डन कार्ड न बना हो। उन्होेने कहा कि सरकार की योजनाओं से काई भी पात्र वंचित न रहे। श्री राजमौली ने निर्देश दिये कि निवेश मित्र में झटपट पोर्टल पर मामले लम्बित न रहें। संबंधित विभाग गहनता से अध्ययन कर मामलों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि राज्य मार्गों के संरक्षण एवं सेतुओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाये। उन्होने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं से संबंधित सुविधाओं को ओर अधिक बेहतर किया जाये। ऐसी एक भी काल न हो जिस पर एम्बुलेंस उपलब्ध न करायी जाये। उन्होने कहा कि टीकाकरण में भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाई जाये। मण्डलायुक्त ने मण्डल में बन रहे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर कार्य अभी शुरू नही हुआ है वहां तत्काल कार्य आरम्भ कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि जंहा पर सामुदायिक शौचालय निमार्णाधीन है उन्हे तीव्र गति से पूर्ण किया जाये। आॅपरेशन कायाकल्प के तहत जिओ टैगिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवनों के निर्माण पर समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को कहा कि हर स्तर पर हर संभव प्रयास कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाये। उन्होेने कहा कि मण्डल में बन रहे आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाई जाये। श्री ए०वी०राजमौली ने आपरेशन कायाकल्प के तहत कम प्रगति पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिये। साथ ही कहा कि छात्रवृत्ति में कहीं पर घोटाले की शिकायत न मिले। छात्रवृत्ति तथा पेंशन से संबंधी कार्यों को गंभीरता से देखा जाये। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम हेतु लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण कम किया गया है। उन्होने कहा कि संबंधितों के साथ बैठक कर ऋण वितरण के कार्य में तेजी लाई जाये। उन्होने कहा कि सहकारिता के अन्तर्गत ऋण वसूली भी तेजी से की जाये। श्री ए0वी0राजमौलि ने आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि मण्डल में कहीं पर भी अवैध शराब न बिके। उन्होेने कहा कि अवैध शराब से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधितों पर कडी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि मण्डल में भूमाफिओं और अवैध कब्जा करने वालों पर कडी कार्यवाही कर एफ०आई०आर० दर्ज करायी जाये। साथ ही भूमानचित्रों का डिजीटाईजेशन किया जाये। उन्होने कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में घरौनी से संबंधित ड्रोन सर्वे में तेजी लाई जाये। अवैध खनन परिवहन के मामलों में प्रवर्तन कार्याें में तेजी लाई जाये। अवैध खनन कहीं पर न हो। उन्होने कहा कि सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पंहुचाने वालों से भी क्षति पूर्ति हेतु वसूली की जाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल में पराली जलने की घटनाओं को शून्य किया जाये। साथ ही टीम गठित कर इससे संबंधित जागरूकता के प्रचार-प्रसार में तेजी लाई जाये। उन्होने कहा कि बढती ढण्ड से बचाव हेतु मण्डल में रैन बसेरों, कम्बल वितरण तथा अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। श्री ए0वी0राजमौली ने ०१ दिसम्बर को होने वाले मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के संबंध में भी तीनों जनपदों से वार्ता कर निर्देश दिये कि निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराया जाये। साथ ही सभी अधिकारी अपना सी०यू०जी०नम्बर आॅन रखें। इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मण्डल तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।




दिसंबर में आ सकती है Coronavirus की दूसरी लहर, महाराष्ट्र में मंडरा रहा बड़ा खतरा

दिसंबर में आ सकती है Coronavirus की दूसरी लहर, महाराष्ट्र में मंडरा रहा बड़ा खतरा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का संकट एक बार फिर चिंताएं बढ़ा सकता है। खास तौर पर सर्दियों के मौसम में इसके दोबारा बड़े स्तर पर हमला करने की उम्मीद है। ये कहना है पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल का। मोहोल का कहना है कि महाराष्ट्र में एक दिसंबर के महीने में एक कोविड-१९ की दूसरी बड़ी लहर दस्तक दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कोरोना संकट के बीच दिल्ली में गलतार बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई इलाकों में ४०० के पार पहुंचा AQI


आपको बता दें कि देशभर में सबसे ज्यादा तेजी से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारे थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में नए संक्रमितों के मुकाबले में स्वस्थ्य होने वाले मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बीते २४ घंटे में महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब प्रदेश में सिर्फ १.२९ लाख ही एक्टिव केस रह गए हैं। लेकिन सरकार लगातार दिसंबर में आने वाले बड़े खतरे को लेकर लोगों को आगाह कर रही है।


👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े टेंशन ना लीजिए  पल-पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर

👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
हिंदी न्यूज़
______________________________________
All link follow me
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
आपकी कोई भी समस्या है तो आप हमें फेसबुक पर मैसेज करके बता सकते हैं लिंक नीचे दिया हुआ हैनहीं तो आप हमें स्टाग्राम पर भी मैसेज कर सकते हो लिंक नीचे दिया हुआ है नहीं तो आप हमें ट्विटर पर भी मैसेज करके बता सकते हो धन्यवाद आप लोग का जो इतना पड़े



👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

Air Pollution :दिल्ली में लगातार बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता, हफ्ते के दूसरे दिन भी कई इलाकों में AQI ३५० के पार

Air Pollution :दिल्ली में लगातार बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता, हफ्ते के दूसरे दिन भी कई इलाकों में AQI ३५० के पार

  • राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहा Air Pollution
  • रोहिणी, आरके पुरम, आनंद विहार समेत कई इलाकों में AQI ३५० के पार पहुंचा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर बढ़ गया है। दशहरा पर पटाखे जलने के बाद हवा की गुणवत्ता और ज्यादा खराब हो गई है। प्रदूषण के स्तर में वृद्धि को पांच निगरानी स्टेशनों पर हवा की गति के आधार पर मापा गया। राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। माना जा रहा है कि कोरोना संकट के बीच वायु प्रदूषण एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इससे महामारी के और फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

हफ्ते के दूसरे दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह धुंत की चपेट के साथ ही हुई। मंगलवार को रोहिणी, आनंद विहार, आर के पुरम समेत कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई।
दिशा सालियान मौत मामले की सीबीआई जांच वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा




दिल्ली वायु प्रदूषण कमिटी के मुताबिक रोहिणी की बात करें तो यहां AQI का स्तर ३४६ रहा, जबकि आरके पुरम में ३२९, आनंद विहार में ३७७ और मुंडका में ३६८ के स्तर पर पहुंच गया।
दिल्ली के पटपड़गंज, इंडिया गेट, द्वारका, नजफगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के पांच मॉनिटरिंग स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पराली जलाने और सर्दी बढ़ने के बाद दशहरा पर पटाखे जलाने से यहां अचानक पीएम २.५ और १० के कण में बढ़ोतरी देखने को मिली। यानी यहां वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई।



👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

यह भी पढ़ें;
क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए पल-पल की खबर सिर्फ टीवी शो हिमांशु पर हिंदी न्यूज़


आपका कोई भी समस्या है तो हमें फेसबुक पर संपर्क करें धन्यवाद फेसबुक का लिंक नीचे दिया हुआ है


नहीं तो आप हमें इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते और उधर से भी आप बात कर सकते हो धन्यवाद लिंक नीचे है


👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

Petrol-Diesel Price: २२ दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानें प्रमुख शहरों में भाव

Petrol-Diesel Price: २२ दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानें प्रमुख शहरों में भाव

Petrol-Diesel Price सप्ताह के अंतिम दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव
पिछले २२ दिन से नहीं बदले हैं तेल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव ना होने से घरेलू बाजार पर असर
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों ( Petrol Diesel Price ) में सप्ताह के अंतिम दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि कीमतों में बदलाव पिछले २२ दिन से ही नहीं आया है। आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल समेत भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के दाम में पिछले २२ दिन से कोई बदलाव नहीं किया है।

कोरोना संकट के बीच आई खुशखबरी, भारत बायोटेक ने बताया कब आएगी कोरोना की देसी वैक्सीन

दरअसल इसके बीच अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में खास उतार चढ़ाव नहीं होने का माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं होने का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। २२ दिनों में भाव में बढ़ोतरी ना होने की वजह से उपभोक्ताओं को खासी राहत भी मिली है। ये राहत देखा जाए तो अब तक के पूरे महीने में भी बनी हुई है।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली पेट्रोल ८१.०६ रुपये और डीज़ल ७०.४६ रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई पेट्रोल के दाम ८७.७४ रुपये और डीजल ७६.८६ रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल ८२.५९ रुपये और डीजल ७३.९९ रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल ८४.१४ रुपये और डीजल के दाम ७५.९५ रुपये प्रति लीटर हैं।

कोरोना पर केंद्र के आंकड़े गलत ! अब तक ३० फीसद भारतीय संक्रमित - एक्सपर्ट का दावा

कोरोना पर केंद्र के आंकड़े गलत ! अब तक ३० फीसद भारतीय संक्रमित - एक्सपर्ट का दावा



त्यौहारों और शीतऋतु की दस्तक के साथ और कोरोना महामारी भारत में और भयावह रूप ले सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, एक सरकारी समिति के सदस्य ने चेताते हुए कहा है कि फरवरी २०२१ तक ५० फीसदी भारतीय कोरोना वायरस की चपेट में आ सकती है। समाचार एजेंसी ‘Reuters’ को Indian Institute for Technology, कानपुर में प्रोफेसर और कमेटी के सदस्य मनिंद्र अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। 

उन्होंने कहा है कि, “हमारे गणितज्ञ मॉडल के अनुमान के अनुसार, वर्तमान समय में देश की ३० फीसदी आबादी संक्रमित है, जबकि फरवरी २०२१ तक ५० प्रतिशत लोग संक्रमित हो चुके होंगे।” कमेटी सदस्य का अनुमान, केंद्र सरकार के Coronavirus Serological Surveys से बहुत ज्यादा है, क्योंकि उसमें सितंबर तक देश की १४ फीसद आबादी को संक्रमित बताया गया था। इसी बीच, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में पता चला है कि कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों में कुछ महीनों तक लक्षण पाए जा रहे हैं। इस स्टडी के अनुसार, आधे से अधिक अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए कोरोना मरीजों को अगले दो-तीन महीने तक सांस लेने में समस्या, बदन दर्द, कमजोरी और तनाव की शिकायत रही।

वहीं, सर्दी और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए महामारी की संभावित दूसरी लहर के बीच दिल्ली में ICU की कमी आ सकती है। दिल्ली में मौजूदा समय में ७७ फीसद आईसीयू भर चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा डेटा के आधार पर किया गया। बताया गया कि तक़रीबन ७५ फीसद नॉन कोरोना आईसीयू बेड्स फुल हो चुके हैं, जबकि ५४ फीसद कोरोना वाले ICU बेड्स भर चुके हैं।



👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ टीवी शो हिमांशु पर एकदम हिंदी न्यूज़ चैनल
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

    बिहार: अब त्योहारों में जा सकेंगे घर, चलेंगी ये १४ ट्रेनें, यहाँ मिलेगा कन्फर्म टिकट

    बिहार: अब त्योहारों में जा सकेंगे घर, चलेंगी ये १४ ट्रेनें, यहाँ मिलेगा कन्फर्म टिकट
    दिवाली और छठ पूजा में यात्रियों को परेशानी से बचाने को लेकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में एक दर्जन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इन ट्रेनों के परिचालन से आम यात्रियों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं रेलवे अब टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking) की तैयारी शुरू कर दी है. ये सभी ट्रेन देश के बड़े शहरों के लिए चलाई जाएगी. रेलवे का टिकट IRCTC की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है.

    रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जोन के विभिन्न स्टेशनों से २० अक्तूबर से ३० नवंबर तक होगा. इनमें रोजाना चलनेवाली दो ट्रेनों के अलावा तीन ट्रेनें सप्ताह में दो दिन व सात ट्रेनें साप्ताहिक चलेंगी. इन ट्रेनों की ऑनलाइन व टिकट काउंटर से बुकिंग शीघ्र शुरू होगी.

    ======================================

    यहां मिलेगा कन्फर्म टिकट- भारतीय रेल (Indian Railways) ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है. अब आप ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के प्लेटफॉर्म पर भी रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं. अमेजन इंडिया ने इंडियन रेलवे केटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के साथ पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत अमेजन यूजर्स कन्फर्म ट्रेन टिकट पा सकेंगे. ( Khabar Arena )

    #####################$##########



    👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
    क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े टेंशन ना लीजिए और पल-पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu  पर

    👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

    ______________________________________
    All link follow me
    👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



    👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

    अब BJP से आर-पार की लड़ाई के मूड में LJP? चिराग बोले- हम अगर वोटकटवा तो २०१४ से साथ क्यों रखा


    अब BJP से आर-पार की लड़ाई के मूड में LJP? चिराग बोले- हम अगर वोटकटवा तो २०१४ से साथ क्यों रखा

    बिहार विधानसभा चुनाव २०२० में टिकट बंटवारे में विवाद के बाद लोजपा के एनडीए गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही लोजपा और एनडीए के भाजपा, जदयू और हम में सियासी जंग छिड़ी हुई है। ये जंग धीरे-धीरे तीखी बयानबाजी में तब्दील होती जा रही है।

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के वोटकटवा वाले बयान को लेकर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को पलटवार किया है। कहा है कि मुझे उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। चिराग ने आजतक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि भाजपा नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में आकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। चिराग ने नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा नेता अपने विवेक का इस्तेमाल करें।

    सियासी दांव: LJP की चाल से बिहार विधानसभा चुनाव रोचक



    चिराग ने कहा कि यदि हम वोटकटवा थे तो भाजपा ने हमें साथ क्यूं रखा। लोजपा प्रमुख ने एक बार फिर से कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। चिराग ने कहा कि यदि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो मैं विपक्ष में बैठूंगा।

    आपको बता दें कि गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लोजपा को मात्र एक वोटकटवा पार्टी करार दिया था। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी शुक्रवार को एक ऐसा ही बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। लोजपा बस एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी।

    जावडेकर ने कहा, 'चिराग पासवान ने बिहार में एक अलग रास्ता चुन लिया है। वे भाजपा के बड़े नेताओं का नाम लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। हमारी कोई भी B और C टीम नहीं है। बिहार में एनडीए को तीन चौथाई बहुमत मिलने जा रहा है। चिराग पासवान की लोजपा बस एक वोटकटवा पार्टी बन कर रह जाएगी।'

    इससे पहले गुरुवार को बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा था कि लोजपा और भाजपा के बीच कोई भी डील नहीं है। इस तरह की बातें प्रचारित की जा रही हैं, लेकिन उसके पीछे भी लोगों के अपने हित हैं। मोदी ने कहा कि लोजपा एक वोटकटवा पार्टी की तरह है। अगर वह किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है तो उसकी ताकत दो-तीन सीटों से अधिक जीतने की नहीं है। डिप्टी सीएम ने लोगों से यह भी अपील की कि आप लोजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर अपने मत को बर्बाद न करें।

    👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
    क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर सिर्फ हिंदी न्यूज़ 

    👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

    👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

    आपका कोई भी विचार हो तो हमें आप बता सकते
    हम आपकी पूरी सहायता करेंगे लिंक नीचे दिया हुआ जाकर हमें आप मैसेज कर सकते हो धन्यवाद


    👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

    Navratri २०२०: घटस्थापना के लिए आज साढे छह घंटे, ये हैं घटस्थापना के बेहद शुभ ३ मुहूर्त, इस बार नवमी और विजयदशमी एक ही दिन

    Navratri २०२०: घटस्थापना के लिए आज साढे छह घंटे, ये हैं घटस्थापना के बेहद शुभ ३ मुहूर्त, इस बार नवमी और विजयदशमी एक ही दिन

    शारदीय नवरात्र का प्रारम्भ शनिवार १७ अक्तूबर को हो रहा है। पुरुषोत्तम मास की वजह से पितृ-विसर्जन अमावस्य़ा के एक माह बाद नवरात्र प्रारम्भ हो रहे हैं। देवी भगवती कई विशिष्ट योग-संयोग के साथ अश्व पर सवार होकर अपने मंडप में विराजमान होंगी। ५८ साल बाद अमृत योग वर्षा हो रही है।   

    कई विशिष्ट योग 
    १९६२ के बाद ५८ साल के अंतराल पर शनि व गुरु दोनों नवरात्रि पर अपनी राशि में विराजे हैं, जो अच्छे कार्यों के लिए दृढ़ता लाने में बलवान होगा। नवरात्रि पर राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग जैसे संयोगों का निर्माण हो रहा है। इस नवरात्रि दो शनिवार भी पड़ रहे हैं।


    देवी भगवती की है वार्षिक महापूजा
    शारदीय नवरात्र (अश्विन) को देवी ने अपनी वार्षिक महापूजा कहा है। इसी नवरात्र को मां भगवती अपने अनेकानेक रूपों- नवदुर्गे, दश महाविद्या और षोड्श माताओं के साथ आती हैं। देवी भागवत में देवी ने शारदीय नवरात्र को अपनी महापूजा कहा है। 


    Happy Navratri २०२०

    घट स्थापना का मुहूर्त ( शनिवार) 
    शुभ समय - सुबह ६:२७ से १०:१३ तक ( विद्यार्थियों के लिए अतिशुभ)
    अभिजीत मुहूर्त - दोपहर ११:४४ से १२:२९ तक ( सर्वजन)
    स्थिर लग्न ( वृश्चिक)- प्रात: ८.४५ से ११ बजे तक ( शुभ चौघड़िया, व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ)

    Navratri २०२०: नवरात्रि पर इस बार दुर्लभ संयोग, १९६२ में बना था ऐसा संयोग, कल सुबह ९:४५ तक कर लें घट स्थापना

    कोई तिथि क्षय नहीं, पूरे नवरात्र
    इस बार शारदीय नवरात्र १७ से २५ अक्टूबर के बीच रहेंगे हालाँकि नवरात्र के नौ दिनों में कोई तिथि क्षय तो नहीं होगी लेकिन २५ तारिख को नवमी तिथि सुबह ७:४१ पर ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए नवमी और विजयदशमी (दशहरा) एक ही दिन होंगे।

    नवरात्र: किसी तिथि का क्षय नहीं 
    प्रतिपदा - १७ अक्टूबर 
    द्वितीय - १८ अक्टूबर 
    तृतीया - १९ अक्टूबर 
    चतुर्थी - २० अक्टूबर 
    पंचमी - २१ अक्टूबर 
    षष्टी - २२ अक्टूबर 
    सप्तमी - २३अक्टूबर 
    अष्टमी - २४ अक्टूबर 
    नवमी - २५ अक्टूबर

    इन बातों का ध्यान रखें
    शारदीय नवरात्र पर जौ बोएं। इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
    कोरोना काल के कारण वातावरण शुद्ध करने के लिए पीली सरसो या हल्दी, सेंधा नमक और लोंग से अग्यारी करें।

    ======================================
    क्या आप आज का खबर नहीं पड़े तो टेंशन ना लीजिए और पल-पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर
    ✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓✓

     

        


    आम भारतीय की तरह बचत करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें बैंक बैलेंस से लेकर उनकी संपत्तियों का लेटेस्ट ब्योरा 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

    आम भारतीय की तरह बचत करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें बैंक बैलेंस से लेकर उनकी संपत्तियों का लेटेस्ट ब्योरा



    Tv show Himanshu Hindi Newsआपका शहर 

    हिंदी न्यूज़ › देश ›
     आम भारतीय की तरह बचत करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें बैंक बैलेंस से लेकर उनकी संपत्तियों का लेटेस्ट ब्योरा
    आम भारतीय की तरह बचत करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें बैंक बैलेंस से लेकर उनकी संपत्तियों का लेटेस्ट ब्योरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति पिछले १५ महीनों में ३६.५३ लाख रुपये बढ़ी है। वे आम भारतीयों की तरह अपनी अधिकांश कमाई बचत खातों में ही जमा करते हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की है। पिछले वित्त वर्ष में पीएम मोदी की चल संपत्ति में २६.२६ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह १,३९,१०,२६० रुपये से बढ़कर १,७५,६३,६१८ हो गई है।

    आपको बता दें कि १२ अक्टूबर को प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्तियों के विवरण में ३० जून तक की उनकी वित्तीय स्थिति को दर्शाया गया है। यह वृद्धि काफी हद तक पीएम के वेतन पर बचत के रूप में दिखाई गई है।

    गांधीनगर में एक करोड़ का प्लॉट और घर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचल संपत्ति में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीएम ने गांधीनगर में १.१ करोड़ रुपये के प्लॉट और घर होने की बात कही है। वह अपने परिवार के साथ इसके एक हिस्सा के मालिक हैं।

    हालिया रिपोर्ट से से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जीवन बीमा, राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) और बुनियादी ढांचा बांड के जरिए ही कर बचत कर रहे हैं। परिसंपत्तियों और देनदारियों की घोषणा से यह भी पता चलता है कि उन्होंने एनएससी में अधिक निवेश किया है और उनका बीमा प्रीमियम कम हुआ है।

    कोरोना के कारण राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों और संसद सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री के वेतन में भी ३० प्रतीशत की कटौती की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचत खाते में ३० जून को ३.३८ लाख रुपये थे। उन्होंने जून के अंत में ३१,४५० रुपये नकद अपने पास रखे।

    फिक्स डिपॉजिट में इजाफा
    भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में उसकी फिक्स डिपॉजिट राशि ३० जून २०२० तक बढ़कर १,६०,२८,०३९ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में १,२७,८१,५७४ रुपये थी। २०१९ के लोकसभा चुनाव के लिए दिए हलफनामे में उन्होंने इसकी घोषणा की थी। 

    पीएम मोदी के पास नहीं है कोई लोन
    रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पास कोई देनदारियां नहीं हैं और उनके पास कार नहीं है। उसके पास सोने की चार अंगूठियां हैं। वह ८,४३,१२४ रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के माध्यम से टैक्स सेविंग करते हैं। अपने जीवन बीमा के लिए १,५०,९५७ रुपये का प्रीमियम चुकाते हैं। प्रधानमंत्री के पास राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के ७,६१,६४६ रुपये थे और जीवन बीमा प्रीमियम के रूप में १,९०,३४७ रुपये का भुगतान किया।

    सार्वजनिक जीवन में अधिक पारदर्शिता के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा २००४ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की संपत्ति और देनदारियों का सार्वजनिक खुलासा किया गया था। संसद सदस्यों को भी, हर साल अपने परिवार की आय का एक बयान दर्ज करना पड़ता है और चुनाव नामांकन फॉर्म भरने के लिए संपत्ति और देनदारियों का एक हलफनामा देना होता है।

    प्रधानमंत्री के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों का खुलासा किया है। रामदास अठावले, बाबुल सुप्रियो और प्रताप चंद्र सारंगी सहित कुछ जूनियर मंत्रियों ने अभी तक घोषणा नहीं की हैं।


    ======================================

    क्या आप आज का खबर नहीं पड़ेगा तो टेंशन ना लीजिए आपके लिए हर पल पल की खबर हम लेकर आ चुके हैं सिर्फ TV show Himanshu  न्यूज़ पर
    अभी देखिए अपने बाल बच्चों को भी दिखाइए

    ======================================

    सलमान खान ने साधा अर्नब गोस्वामी पर निशाना, शो के दौरान ली मजेदार चुटकी

    सलमान खान ने साधा अर्नब गोस्वामी पर निशाना, शो के दौरान ली मजेदार चुटकी

    ======================================

    इस बार शो में सलमान खान ने फेक टीआरपी हासिल करने वालों पर भी तंज कसा है.
    ======================================


    इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में 'बिग बॉस १४ (Bigg Boss १४)' का जलवा छाया हुआ है. 'बिग बॉस १४' के पहले 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने नए कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वे अपने गेम को ठीक से आगे बढ़ाएं. इस बार शो में सलमान खान ने फेक टीआरपी हासिल करने वालों पर भी तंज कसा है. इशारों-इशारों में ‘बिग बॉस १४’ के वीकेंड का वार में सलमान ने कंटेस्टेंट को टीआरपी को लेकर कुछ बातें कहीं जिसमें उन्होंने घरवालों को समझाया कि सिर्फ टीआरपी पाने के लिए वो लोग कुछ न करें नहीं तो उनका चैनल बंद हो जाएगा.


    सलमान का अर्नब पर तंज
    हालांकि इस पूरी बात के दौरान सलमान ने न तो किसी चैनल का जिक्र किया और न ही किसी एंकर का, लेकिन उन्होंने जो भी कुछ कहा उससे ये साफ समझ आ रहा था कि उनका इशारा किस तरफ है. कंटेस्टेंट को समझाते हुए सलमान ख़ान ने कहा, ‘बिग बॉस के अंदर या किसी भी शो के अंदर आपको सही गेम खेलना चाहिए. ये नहीं कि TRP के लिए कुछ भी खेलो. बहुत अच्छे जा रहे हो तुम लोग, पहले दिन से... तुम लोगों को लेकर जो रिस्पॉन्स मिल रहा है वैसे मैंने पहले कभी नहीं देखा. इसे और बड़ा और अच्छा बनाने के लिए सच्चाई और ईमानदारी से खेलो. ऐसा नहीं कि.. यार ये बकवास कर रहा है, झूठ बोल रहा है.. चिल्ला रहा है, प्वॉइंट ये नहीं है. वो (लोग) आपके चैनल को बंद कर देंगे. जो मुझे कहना था इनडायरेक्ट्ली मैंने कह दिया


    फेक टीआरपी स्कैम पर पलटवार
    आपको बता दें कि फेक टीआरपी स्कैम में टीवी चैनल रिपब्लिक टीवी का नाम सामने आया है. इस फेक टीआरपी खुलासे में पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की कवरेज के दौरान कुछ चैनल्स ने किस तरह फेक टीआरपी हासिल की. इस मामले में दो मराठी चैनल के मालिकों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. फेक टीआरपी कांड सामने आने के बाद उन चैनल्स को जमकर ट्रोल किया गया, लोगों ने जमकर अपना गुस्सा मीडिया पर निकाला

    ______________________________________
    दोस्तों हम जो आपको न्यूज़ देते हैं वह आपको कैसा लगता है कुछ हमारे से मिस्टेक हो रहा है तो हमें इंस्टाग्राम पर जाकर मैसेज कर दीजिए आपको अच्छा भी लगता है वह भी जाकर कमेंट कीजिए आपके पास कोई न्यूज़ है जो आप पब्लिक के सामने दिखाना चाहते हो वह भी जाकर हमें मैसेज कर सकते हो आप हम नेक्स्ट न्यूज़ में आपका नहीं डाल देंगे नीचे लिंक दिया हुआ है इंस्टाग्राम का Instagram
    -----------------------------------------------------------


    दोस्तों क्या आप आज का खबर नहीं पर है तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर

    रेल मंत्रालय भर्ती २०२० : एनआरटीआई में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

    रेल मंत्रालय भर्ती २०२० : एनआरटीआई में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

    रेल मंत्रालय के नेशनल रेल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (एनआरटीआई) में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्तियां निकाली गई हैं। कुल पदों की संख्या ३९ है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए १० नवंबर तक nrti.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

    पदों का ब्योरा 
    प्रोफेसर - ५
    एसोसिएट प्रोफेसर - १०
    असिस्टेंट प्रोफेसर - १५
    डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर - १
    जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर - १
    असिस्टेंट लाइब्रेरियन - १
    असिस्टेंट रजिस्टरार - २
    एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट - २
    जूनियर असिस्टेंट - २

    वेतन 
    ७वें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी। 


    योग्यता 
    जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर 
    - कम से कम ५५ फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री 

    असिस्टेंट रजिस्टरार
    - कम से कम ५५ फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री 

    एडमिनिस्टरेटिव असिस्टेंट 
    - कम से कम ५५ फीसदी अंकों के साथ बैचलर डिग्री 

    जूनियर असिस्टेंट 
    - कम से कम ५५ फीसदी अंकों के साथ बैचलर डिग्री 


    क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर Tv show Himanshu हिंदी न्यूज़  

    बिहार चुनाव: आसान नहीं है राजद-कांग्रेस की राह, JDU की भूमिका सबसे अहम, LJP के पक्ष में नहीं हैं चुनावी आंकड़े

    बिहार चुनाव: आसान नहीं है राजद-कांग्रेस की राह, JDU की भूमिका सबसे अहम, LJP के पक्ष में नहीं हैं चुनावी आंकड़

    TV show Himanshu Hindi Newsआपका शहर 

    हिंदी न्यूज़ ›
    विधानसभा चुनाव › बिहार चुनाव २०२० बिहार चुनाव: आसान नहीं है राजद-कांग्रेस की राह, JDU की भूमिका सबसे अहम, LJP के पक्ष में नहीं हैं चुनावी आंकड़े
    बिहार चुनाव: आसान नहीं है राजद-कांग्रेस की राह, JDU की भूमिका सबसे अहम, LJP के पक्ष में नहीं हैं चुनावी आंकड़े

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। सभी पार्टियों और गठबंधनों को अपनी जीत का भरोसा है। पर बिहार चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि यह लड़ाई आसान नहीं है। सत्ता की दहलीज तक पहुंचने के लिए कांग्रेस और राजद को पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    विधानसभा चुनाव में दो बड़े गठबंधन मैदान में हैं। सत्तारुढ़ जेडीयू-भाजपा और राजद व कांग्रेस गठबंधन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पर इन दोनों गठबंधनों के वोट प्रतिशत में लगभग दो गुणा का अंतर है। लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है, इसके बावजूद पिछले चुनावों में मिले वोट प्रतिशत के आंकड़ों में जेडीयू-भाजपा मजबूत नजर आती है।

    यह भी पढ़ें- 
    NDA के खिलाफ चुनाव में उतरे JDU के १५ बागी नेता पार्टी से निष्कासित


    जनता दल (यूनाइटेड) की भूमिका बिहार चुनाव में सबसे अहम होती है। पिछले पंद्रह वर्षो में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि जेडीयू हमेशा पंद्रह से बीस फीसदी वोट हासिल करती रही है। यह वोट प्रतिशत राजद- कांग्रेस के साथ मिल जाए, तो वह गठबंधन सत्ता तक पहुंच जाती है। भाजपा-लोजपा के साथ मिल जाए, तो एनडीए सत्ता में आ जाता है।

    लोजपा चुनाव में अकेले किस्मत आजमा रही है। पार्टी ने १४३ सीट पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान किया है। एक साल पहले वर्ष २०१९ में हुए लोकसभा चुनाव में जेडीयू, भाजपा और लोजपा एक साथ चुनाव लड़े थे। उस वक्त एनडीए को ५४ फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस और राजद गठबंधन के हिस्से में करीब २४ फीसदी वोट आए थे।

    यह भी पढ़ें- तेजप्रताप की साली को नहीं मिला टिकट, राजद ने दानापुर से रीतलाल को दे दिया सिंबल


    ऐसे में लोजपा अकेले चुनाव लड़कर जेडीयू को कितना नुकसान पहुंचाएगी, इसका आंकलन करना तो मुश्किल है, क्योंकि विधानसभा में लोजपा का प्रदर्शन २००५ के बाद कमजोर हुआ है। फरवरी २००५ में हुए चुनाव में लोजपा को २९ सीट मिली थी, पर कुछ माह बाद दोबारा हुए चुनाव में पार्टी सिमटकर १० सीट पर रह गई। इसके बाद २०१० में तीन और २०१५ के विधानसभा चुनाव में लोजपा के सिर्फ दो उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।


    क्या आप आज का पेपर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर आप भी देखिए अपने बाल बच्चों को भी दिखाइए




    सर्दियां आते ही कोविड-१९ की दूसरी लहर का खतरा

    सर्दियां आते ही कोविड-१९ की दूसरी लहर का खतरा

    सर्दी और त्योहारों के मौसम को करीब आते देख नीति आयोग (NITI Aayog) ने चेतावनी दी है कि देश में कोविड-१९ (COVID-१९) की दूसरी लहर का खतरा है. राष्ट्रीय कोविड-१९ टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ.वी.के. पॉल ने यह चेतावनी दी. उन्होंने कहा, 'चूंकि हमारी स्वास्थ्य प्रणाली अब इसका मुकाबला करने के लिए तैयार है, इसीलिए मृत्युदर बहुत कम होगी.' डॉ.पॉल ने सर्दियों (Winters) के दौरान और अधिक सावधानी बरतने पर जोर दिया और कहा कि लोगों को उत्सवों के दौरान सभाओं के लिए नहीं जुटना चाहिए, वरना यह सुपर स्प्रेडर इवेंट (तेजी से कोरोना फैलाने वाले समारोह) में बदल सकते हैं.

    यह भी पढ़ेंः दिल्ली दंगों में अदालत ने ताहिर हुसैन पर आरोपों का संज्ञान लिया

    सर्दियों में पहले से ज्यादा होगा संक्रमण
    डॉ.पॉल ने कहा, 'इस वायरस की प्रकृति और यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में मामलों में हो रही महत्वपूर्ण वृद्धि को देखते हुए हमारा मानना है कि कोविड-१९ के मामलों में वृद्धि होगी. चूंकि इस वायरस की प्रवृत्ति सर्दियों में पनपने की है, इसलिए हमारा मानना है कि सर्दियों में इसका संक्रमण बढ़ जाएगा, बल्कि यह पहले से ज्यादा होगा.' उन्होंने कहा, 'अब यह स्पष्ट है कि कोविड-१९ के मरीज लक्षणों के आने से २-३ दिन पहले वायरस फैलाना शुरू कर रहे हैं. ऐसे में वे यदि किसी सभा का हिस्सा बनते हैं तो वे इस बीमारी को कई लोगों में फैलाएंगे.'

    यह भी पढ़ेंः महबूबा मुफ्ती को किया गया रिहा, पिछले साल ४ अगस्त से थी नजरबंद

    भारत में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका
    पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सेंटर फॉर कंट्रोल ऑफ क्रॉनिक कंडीशंस के निदेशक डॉ.प्रभाकरण दुरैराज कहते हैं, 'सर्दियों के दौरान सभी वायरल बीमारियां बढ़ जाती हैं, लेकिन सार्स-कोव तो गर्मियों में भी फैलता रहा. हालांकि दूसरे देशों को देखें, जहां सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, उसके मुताबिक भारत में सर्दियों में दूसरी लहर आ सकती है.' उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रदूषण के कारण स्थित और भी खराब हो सकती है.


    क्या आप आज का न्यूज़ नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हम लेकर आ चुके हैं हिंदी न्यूज़ हर पल पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर

    अधिक जानकारी हेतु हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

    my Instagram link. 


    यूपी में १५ अक्तूबर से सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    यूपी में १५ अक्तूबर से सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी


    यूपी में सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने के दिशानिर्देश जारी हो गए हैं। यूपी सरकार ने १५ अक्तूबर से सिनेमा हॉल खोलने के आदेश दे दिए हैं। याेगी सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि निर्धारित क्षमता के अधिकतम ५०% दर्शकों के साथ ही इसे खोला जा सकेगा। 

    कॉमन एरिया और वेटिंग एरिया के बाहर कम से कम 6 फीट की शारीरिक दूरी के मानक का पालन किया जाएगा। 

    - हर समय फेस कवर या मास्क का उपयोग होगा। समय-समय पर साबुन से हाथ धोने , सैनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी होगा। 

    - खांसते समय टिशू पेपर या रुमाल या फिर कोहनी का प्रयोग जरूर किया जाएगा। 

    सार्वजनिक स्थल पर थूकना प्रतिबंधित रहेगा। 

    - सभी लोग अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करेंगे। किसी भी बीमारी के संबंध में जल्द से जल्द राज्य और जिला हेल्पलाइन पर सूचना दी जाएगी। 

    - आरोग्य सेतु एप के उपयोग के लिए सभी को सलाह दी जाएगी। 


    ऑडिटोरियम में शोटाइम में बैठने की व्यवस्था, बुकिंग आदि के संबंध में
    - ऑडिटोरियम में प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग और सेनीटाइजर जरूरी होगा। 

    - शारीरिक दूरी के मानक के अनुरूप गोलाकार चिन्ह् जरूर बनाए जाएंगे। 

    - अगर किसी में भी कोविड-१९ के लक्षण दिखेंगे तो उसको प्रवेश नहीं मिलेगा। 

    - एकल स्क्रीन सिनेमा में दो शो के बीच और मल्टीप्लेक्स में विभिन्न स्क्रीन पर शो के बीच पर्याप्त समय अंतराल रखा जाएगा। 

    - बैठने की क्षमता की अधिकतम ५०% होगी।

    - जिन सीट नंबर पर किसी को नहीं बैठना होगा उसे भी ऑनलाइन बुकिंग या विंडो बुकिंग के दौरान भी चिन्हित किया जाएगा। 

    - जिन सीट का प्रयोग नहीं होगा उसे टैब अथवा फ्लोर फ्लोरोसेंट मारकर द्वारा मार किया जाएगा। 

    - एडवांस बुकिंग वा ऑनलाइन बुकिंग ही की जाएगी, विंडो बुकिंग में भी स्पर्श रहित लेनदेन का प्रयोग होगा।

    - टिकट की बुकिंग के समय मोबाइल नंबर लेेना जरूरी होगा।



    क्या आप आज का ताजा खबरें नहीं पढ़े तो क्या आप को टेंशन हो रहा है कि आज का ताजा खबर हम नहीं पढ़ पाए तो टेंशन ना लीजिए हम आपके लिए हर पल पल की खबर लेकर आ चुके हैं सिर्फ TV show Himanshu पर

    कौन हैं डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल, जिनकी आत्मकथा का PM Modi ने किया विमोचन

    कौन हैं डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल, जिनकी आत्मकथा का PM Modi ने किया विमोचन

    • पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आत्मकथा का किया विमोचन।
    • महाराष्ट्र के बड़े नेता डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल ( Dr. Balasaheb Vikhe Patil ) सात बार सांसद रहे थे।
    • कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मौजूदा और पूर्व सीएम रहे मौजूद।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल ( Dr. Balasaheb Vikhe Patil ) की आत्मकथा 'देह वीचवा करणी' का विमोचन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पाटिल के सम्मान में प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी का नाम बदलकर लोकनेते डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी कर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

    पीएम मोदी ने बताई आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत की तैयारी, वैश्विक सम्मेलन में की बड़ी घोषणा

    कौन है बालासाहेब विखे पाटिल

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बालासाहेब विखे पाटिल महाराष्ट्र के बड़े नेता थे। वह काफी लंबे वक्त तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया। पाटिल सात बार लोकसभा चुनाव जीते और उन्होंने महाराष्ट्र के कोपरगांव और अहमदनगर (दक्षिण) का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री पद भी संभाला। वर्ष २०१६ में पाटिल का निधन हो गया था। लंबे वक्त तक सेवा किए जाने के चलते वर्ष २०१० में बालासाहेब विखे पाटिल को समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

    क्या बोले पीएम मोदी

    १. मैं राधाकृष्ण विखे पाटिल जी, उनके परिवार और अहमदनगर के सभी साथियों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस पुण्य अवसर से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया।

    २. डॉ बालासाहेब विखे पाटिल जी की आत्मकथा का विमोचन भले आज हुआ हो, लेकिन उनके जीवन की कथाएं आपको महाराष्ट्र के हर क्षेत्र में मिलेंगी। मैंने भी ये देखा है कि बालासाहेब विखे पाटिल जी ने कैसे महाराष्ट्र के विकास के लिए खुद को समर्पित कर दिया था।

    ३. उन्होंने सत्ता और राजनीति के जरिए हमेशा समाज की भलाई का प्रयास किया। उन्होंने हमेशा इसी बात पर बल दिया कि राजनीति को समाज के सार्थक बदलाव का माध्यम कैसे बनाया जाए, गांव और गरीब की समस्याओं का समाधान कैसे हो। उनकी यही सोच उन्हें दूसरों से अलग करती थी।



    क्या आप आज का न्यूज़ नहीं पढ़े। तो टेंशन ना लीजिए आपके लिए हर पल पल की खबर लेकर आ चुका है TV show Himanshu पर आप भी देखिए अपने बाल बच्चों को भी दिखाइए

    घर पर ही रसमलाई तैयार करने के लिए ये है सबसे आसान विधि

    घर पर ही रसमलाई तैयार करने के लिए ये है सबसे आसान विधि