Showing posts with label ब्रेकिंग न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label ब्रेकिंग न्यूज़. Show all posts

हाथरस कांड: CBI जांच की निगरानी इलाहाबाद HC करेगा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

हाथरस कांड: CBI जांच की निगरानी इलाहाबाद HC करेगा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

   नई दिल्ली: हाथरस मामले में सुनवाई उत्तर प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि हाथरस केस में सीबीआई जांच की निगरानी इलाहाबाद हाईकोर्ट ही करेगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अभी केस के ट्रायल को उत्तर प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ट्रायल को बाहर ट्रांसफर करने पर विचार किया जा सकता है. 


यह भी पढ़ें:
अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अहम बैठक 


उच्चतम न्यायालय ने कहा कि हाथरस मामले में जांच की निगरानी समेत सभी पहलुओं को इलाहाबाद हाईकोर्ट देखेगी. हाई कोर्ट ही सभी पहलुओं पर विचार करेगा और सीबीआई वहां स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगी. कोर्ट ने कहा कि गवाहों को सुरक्षा प्रदान की गई है. सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली 3-न्यायाधीशों की पीठ का कहना है कि हाथरस मामले में सुनवाई उत्तर प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की याचिका पर विचार सीबीआई की जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा.

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👆👇👇
यह भी पढ़ ले या पढ़ना आपके लिए अति आवश्यक है;

क्या आप आज का खबर नहीं पर है तो टेंशन ना लीजिए और पल-पल की खबर सिर्फ टीवी शो हिमांशु पर हिंदी न्यूज़


आपकी कोई भी समस्या है तो हमें फेसबुक पर फॉलो करें और उस पर अपनी समस्या हमें बताइए हम उस समस्या को न्यूज़ बनाकर देश भर में दिखाएंगे धन्यवाद लिंक नीचे दिया हुआ है नहीं तो आप हमेशा ग्राम पर भी फॉलो करके मैसेज कर सकते हैं


🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

यदि आप भी तले हुए तेल को बार-बार काम में लेते हो तो हो जाओ सावधान !

यदि आप भी तले हुए तेल को बार-बार काम में लेते हो तो हो जाओ सावधान !
______________________________________

एक तो हर काम में लिए गए तेल को कितनी बार लिया जाना चाहिए काम में।

अक्सर आपने देखा होगा कि आपके घर पर कचोरी समोसे पूरियां और यह सब बनते ही होंगे और आप उसे तेल में यह सब बनाते हैं जिसमें क चोरियां और पूरी अपनाते हैं उसे तेल में समोसे और कचोरी भी बना लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है एक ही तेल में ऐसा नहीं करना चाहिए।

बाजार में जब आपको कचोरी समोसे खाने जाते हैं तो आपको वे स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन आपको पता है कि मैं एक ही तेल में बार बार चले जाते हैं और यह आपके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है आज इस आर्टिकल में हूं आपको यही बताने वाले हैं कि एक बार तले हुए तेल को कितनी बार काम में लिया जा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि तेल में एक बार कोई चीज तली जा चुकी हैं और उसी तेल में बाकी चीजें भी बनाई जा रही हैं, तो इससे फ्री रैडिकल्स जन्म ले लेते हैं. ऐसे तेल में बनी चीजों को खाने से सूजन और जलन के साथ ही दूसरी बीमारियां हो जाती हैं. ये फ्री रैडिकल्स शरीर के हेल्दी सेल्स से खुद को जोड़ लेते हैं कई बार तो ये फ्री रैडिकल्स कैंसर जन्म देने घातक भी हो जाते हैं।



इस प्रकार एक बार काम में लिए गए तेल को दोबारा काम में लेने से कई घातक बीमारी में जन्म ले सकती है लेकिन तेल भी अलग अलग प्रकार के आते हैं किसी तेल को आप दो या तीन बार भी काम में ले सकते हैं इसे सोयाबीन का तेल मूंगफली का तेल इन तीनों में यदि दोबारा यूज करने में ज्यादा धुँआ निकलता है तो आपने बिल्कुल भी काम में नहीं लें इससे आपको घातक बीमारियां भी हो सकती।



वहीं एक ही तेल से बार-बार चीजें बनाकर या तलकर खाने से कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे तेल के सेवन से एसिडिटी, दिल संबंधी बीमारियां, ऐल्टशाइमर्ज डिजीज, पार्किंसन्स डिसीज और गले में जलन जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

इस प्रकार हम आपसे कहना चाहेंगे कि आपकी याद तो पार से ज्यादा किसी भी तेल को बार-बार काम में नहीं लें या आपके लिए जानलेवा बीमारियां पैदा कर सकता है।


👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ टीवी शो हिमांशु पर

अधिक जानकारी हेतु हमें फेसबुक पर फॉलो करें और फेसबुक पर बात कर सकते हैं और अपनी समस्या हमें बता सकते हैं हम उस समस्या को दुनिया भर में दिखाने का प्रयास करेंगे धन्यवाद फेसबुक का लिंग नीचे दिया हुआ



👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

Petrol-Diesel के दाम लगातार २४ वें दिन स्थिर


Petrol-Diesel के दाम लगातार २४ वें दिन स्थिर


नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को लगातार 24 वें दिन भी दोनों ईंधन के दामों में कोई घटबढ़ नहीं हुई।

विश्व भर में कोविड-१९ के मामले बढè रहे हैं। इस कारण से कच्चे तेल की मांग काफी घट गई है और कच्चे तेल का दाम एक बार फिर से ४० डॉलर प्रति बैरल के से नीचे आ गया। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले ३४ दिन से स्थिर हैं।

पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार २२ सितंबर को ७ से ८ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी देखने को मिली। अमरीका और यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिता है।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल ८१.०६ रुपये जबकि डीजल ७०.४६ रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल ८७.७४ रुपये प्रति लीटर और डीजल ७६.८६ रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

कोलकाता में पेट्रोल ८२.५९ रुपये प्रति लीटर और डीजल ७३.९९ रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ८४.१४ रुपये प्रति लीटर और डीजव ७५.९९ रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में....
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली ७०.४६ ८१.०६
मुंबई ७६.८६ ८७.७४
कोलकाता ७३.९९ ८२.५९
चेन्नई ७५.९५ ८४.१४ (एजेंसी)   


👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
यह जरूर पढ़ें:
क्या आप आज का खबर नहीं पढ़े तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ टीवी शो हिमांशु पर


अधिक जानकारी हेतु हमें फेसबुक पर फॉलो करें फेसबुक का लिंक नीचे दिया हुआ



👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

कांग्रेस नेता के बयान पर CM शिवराज सिंह चौहान का जवाब- हां, मैं नंगे भूखे घर का हूं, इसलिए...

कांग्रेस नेता के बयान पर CM शिवराज सिंह चौहान का जवाब- हां, मैं नंगे भूखे घर का हूं, इसलिए.

 मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के नेता दिनेश गुर्जर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘‘नंगे भूखे घर’’ का बताने वाले बयान पर चौहान ने जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि हां, वह नंगे भूखे परिवार से हैं, इसलिए गरीबों का दुख-दर्द समझते हैं जोकि एक उद्योगपति नहीं समझ सकता.

मध्य प्रदेश में २८ विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मौजूदगी में अशोक नगर जिले के राजपुर कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गुर्जर ने रविवार को कहा था कि कमलनाथ देश के २ नंबर के उद्योगपति हैं. शिवराज की तरह नंगे भूखे घर के नहीं हैं. वो खुद को किसान नेता कहते हैं...

कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट किया कि हां... मैं ‘नंगे-भूखे’ परिवार से हूं, इसीलिए उनका दुःख-दर्द समझता हूं. हां...मैं गरीब हूं इसीलिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूं. गरीब हूं इसीलिए गरीब मां-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं. गरीब हूं, इसीलिए हर गरीब का दर्द समझता हूं... प्रदेश को समझता हूं.

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को गुना जिले के बामोरी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि शिवराज भूखे-नंगे घर का है. हां, मैं भूखे-नंगे घर का हूं. मैंने बीमारियां, गरीबी, समस्याएं देखी हैं. मैं ग़रीबों का दर्द जानता हूं. उद्योगपति क्या जानें.


आज का न्यूज़ आप नहीं पढ़े
तो टेंशन ना लीजिए
हर पल पल की खबर TV show Himanshu पर