सलमान खान ने साधा अर्नब गोस्वामी पर निशाना, शो के दौरान ली मजेदार चुटकी

सलमान खान ने साधा अर्नब गोस्वामी पर निशाना, शो के दौरान ली मजेदार चुटकी

======================================

इस बार शो में सलमान खान ने फेक टीआरपी हासिल करने वालों पर भी तंज कसा है.
======================================


इन दिनों टेलीविजन की दुनिया में 'बिग बॉस १४ (Bigg Boss १४)' का जलवा छाया हुआ है. 'बिग बॉस १४' के पहले 'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने नए कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि वे अपने गेम को ठीक से आगे बढ़ाएं. इस बार शो में सलमान खान ने फेक टीआरपी हासिल करने वालों पर भी तंज कसा है. इशारों-इशारों में ‘बिग बॉस १४’ के वीकेंड का वार में सलमान ने कंटेस्टेंट को टीआरपी को लेकर कुछ बातें कहीं जिसमें उन्होंने घरवालों को समझाया कि सिर्फ टीआरपी पाने के लिए वो लोग कुछ न करें नहीं तो उनका चैनल बंद हो जाएगा.


सलमान का अर्नब पर तंज
हालांकि इस पूरी बात के दौरान सलमान ने न तो किसी चैनल का जिक्र किया और न ही किसी एंकर का, लेकिन उन्होंने जो भी कुछ कहा उससे ये साफ समझ आ रहा था कि उनका इशारा किस तरफ है. कंटेस्टेंट को समझाते हुए सलमान ख़ान ने कहा, ‘बिग बॉस के अंदर या किसी भी शो के अंदर आपको सही गेम खेलना चाहिए. ये नहीं कि TRP के लिए कुछ भी खेलो. बहुत अच्छे जा रहे हो तुम लोग, पहले दिन से... तुम लोगों को लेकर जो रिस्पॉन्स मिल रहा है वैसे मैंने पहले कभी नहीं देखा. इसे और बड़ा और अच्छा बनाने के लिए सच्चाई और ईमानदारी से खेलो. ऐसा नहीं कि.. यार ये बकवास कर रहा है, झूठ बोल रहा है.. चिल्ला रहा है, प्वॉइंट ये नहीं है. वो (लोग) आपके चैनल को बंद कर देंगे. जो मुझे कहना था इनडायरेक्ट्ली मैंने कह दिया


फेक टीआरपी स्कैम पर पलटवार
आपको बता दें कि फेक टीआरपी स्कैम में टीवी चैनल रिपब्लिक टीवी का नाम सामने आया है. इस फेक टीआरपी खुलासे में पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की कवरेज के दौरान कुछ चैनल्स ने किस तरह फेक टीआरपी हासिल की. इस मामले में दो मराठी चैनल के मालिकों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. फेक टीआरपी कांड सामने आने के बाद उन चैनल्स को जमकर ट्रोल किया गया, लोगों ने जमकर अपना गुस्सा मीडिया पर निकाला

______________________________________
दोस्तों हम जो आपको न्यूज़ देते हैं वह आपको कैसा लगता है कुछ हमारे से मिस्टेक हो रहा है तो हमें इंस्टाग्राम पर जाकर मैसेज कर दीजिए आपको अच्छा भी लगता है वह भी जाकर कमेंट कीजिए आपके पास कोई न्यूज़ है जो आप पब्लिक के सामने दिखाना चाहते हो वह भी जाकर हमें मैसेज कर सकते हो आप हम नेक्स्ट न्यूज़ में आपका नहीं डाल देंगे नीचे लिंक दिया हुआ है इंस्टाग्राम का Instagram
-----------------------------------------------------------


दोस्तों क्या आप आज का खबर नहीं पर है तो टेंशन ना लीजिए हर पल पल की खबर सिर्फ TV show Himanshu पर

No comments:

Post a Comment