दूसरे चरण में सवा तेरह लाख लोग डालेंगे वोट
मधुबनी में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। दूसरे चरण के नामांकन की शुरुआत होने पर मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस को संबोधित किया। कहा कि दूसरे चरण में के लिए मधुबनी के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में कुल १३,२०,२४८ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बाबत डीएम ने बताया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए इसबार दो जगहों पर मतगणना केंद्र बनाया गया है। मधुबनी और राजनगर विस क्षेत्र के लिए आरके कॉलेज को क्षेत्र बनाया गया है। वहीं झंझारपुर और फुलपरास के लिए डीएनवाई कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दूसरे चरण के लिए नौ अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। १६ अक्टूबर नामांकन की अंतीम तारीख होगी। नाम वापसी की अंतीम तारीख १९ अक्टूबर होगी। वहीं तीन नवंबर को मतदान होगा और १० नवंबर को मतगणना की जाएगी।
क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम: मधुबनी जिला प्रशासन ने वोटरों की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान के लिए कई तैयारियां की हैं। जिले में कुल २५ चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें से १९ चेकपोस्ट भारत-नेपाल की सीमा पर है। वहीं कुल ६ चेकपोस्ट जिला के अंदर बनाए गए हैं। वहीं १९०५ बूथ में से १२१ बूथों की पहचान वैसे बूथों के रूप में की गयी है जहां मतदान को प्रभावित करनेवाले लोग रहते हैं। वेनरेबुल बूथों के रूप में की गयी है। वहीं १३९७लोगों की पहचान की गयी है जो बूथों पर मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं कुल २१३ क्रिटिकल बूथ की पहचान की गयी है। मधुबनी में ६५, राजनगर में ४३, झंझारपुर में ३४ और फुलपरास में ७१ बूथ की पहचान क्रिटिकल बूथ के रूप में की गयी है। कहां हैं कितने बूथ: मधुबनी विस क्षेत्र के लिए कुल ५०० मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राजनगर के लिए ४६१ , झंझारपुर विस के लिए ४५८ केंद्र बनाए गए हैं। वहीं फुलपरास विस के लिए ४८६ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह से दूसरे चरण के लिए कुल १९०५ मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन:
मधुबनी/झंझारपुर/फुलपरास। द्वितीय चरण के नामांकन के प्रथम दिन मधुनबी, फुलपरास व झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। झंझारपुर में प्रथम दिन छह लोगो ने एनआर कटवाया। नीतीश मिश्रा के नजारत रसीद कटवाने सियाराम साह एवं उनके प्रतिनिधि कमलेश झा पहुंचे थे। वहीं ३७ राजनगर विधानसभा के लिए एक भी नामांकन अथवा एक भी नाजिर रसीद नहीं काटा गया। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन की प्रक्रिया भी झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय के डीसीएलआर कक्ष में बनाया गया है। फुलपरास एसडीओ गणेश कुमार ने कहा कि एक एनआर कटा। वहीं मधुबनी में तीन एनआर कटाया गया, नामांकन किसी का नहीं
हिंदी न्यूज़ (मधुबनी मतदान चर्चा)
Good morning
ReplyDeleteMast
ReplyDelete